लोकगीत का आनन्द मेरे साथ
दोस्तों आज आपके साथ जो गीत मैं शेयर कर रही हूं वह लोकगीत है एक युगल जोड़े का गीत है
गीत के बोल इस प्रकार है
हमको तो तुमसे मिलने की याद ,
आई तुम ही बताओ कैसे तुम तक पहुंचा जाए ,
कहो तो चिट्ठी भेजो कहो तो तार भेजूं
कहो तो एसएमएस भेजो जो सरररर चला जाए
हमको तो तुमसे मिलने की याद आई
चिट्ठी तो डाकिया लाए तार भी देर से आए
भेजो तो भेजो एसएमएस चला सररर चला आए
हमको तो तुमसे मिलने की याद आई
तुम ही बताओ कैसे तुम तक पहुंचा जाए
कहो तो रिक्शा भेजूं कहो तो साइकिल भेजना
कहो तो भेजूं मोटर कार जो सारारारा चली जाए
हमको तो तुमसे मिल की याद
रिक्शा तो बुड्ढा खींचे साइकिल पंचर हो जाए
भेजो तो भेजो मोटर कार सारारारा चली आई
हमको तो तुमसे मिलने की याद आई
तुम ही बताओ कैसे तुम तक पहुंचा जाए
कहो तो बुड्ढा भेजूं कहो तो बच्चा भेजो
कहो जवान भेजूं सरपट सरपट दौड़ा जाए
बुड्ढे को खांसी आए बच्चा तो दौड़ ना पाए
काहे को भेजो रे जवान राजा तुम ही झटपट चले आओ हमको तो तुमसे मिलने की याद आए

No comments:
Post a Comment