Tuesday, 29 September 2020
Friday, 25 September 2020
बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर पैक /best hair pak
बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर पैक
हेयर पैक हमारे बालों को मजबूती देता है एक ऐसी परत हमारे बालों पर बना देता है जो कि बाहरी संक्रमण से हमारे बालों की सुरक्षा करते हैं हेयर पैक बालों को धोने के बाद इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ होता है बाजार में कई प्रकार के हेयर मास्क हेयर पैक करते हैं लेकिन केमिकल की अधिकता होने के कारण उनका दुष्परिणाम बालों पर दिखने लगता है अपने बालों की सुरक्षा करने के लिए सबसे अच्छा है कि घरेलू नुस्खों से अपने बालों का हेयर मास्क या हेयर पैक बनाए
फेस पैक बनाने की विधि
फेस पैक बनाने के लिए हमें अपने बालों की लंबाई के अनुसार हिना या मेहंदी लेना है और उसे एक लोहे की कढ़ाई में रात भर के लिए भिगो कर रख देना एक अलग कटोरी में दो से तीन चम्मच मेथी भी कर देना है आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं और अगले दिन सुबह दो से तीन चम्मच अलसी और तीन से चार गुड़हल के फूल यदि आपको गुड़हल के फूल नहीं मिलते हैं तो मार्केट में मिलने वाला गुड़हल के फूल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर फूल जाए तो बहुत अच्छा होगा गुड़हल के फूल और अलसी दोनों को आधे गिलास पानी में उबलने के लिए रखते हैं मीडियम आज पर चलाते हुए उबालें एक उबाल आने के बाद जब अलसी का पानी चिपचिपा जल जैसा बनने लगे तो उसे बंद कर देना ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद एक कपड़े की सहायता से उसे छानकर उस काजल अलग निकाल दे फिर इस जल को और रात की भिगोए मेहंदी को और मेथी के पेस्ट को एक साथ मिला ले यदि पेस्ट गाढ़ा लगता है तो थोड़ा सा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाने इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मेहंदी को भीगा दे वक्त पानी की मात्रा कम रखें और इसी प्रकार निधि को भी दिखाते वक्त पानी की मात्रा कम रखें
पैक लगाने की विधि
कोई भी हेयर पैक लगाने से पहले आपको अपने बालों को अच्छी तरीके से धो लेना है और सुखा लेना है उसके बाद ही आप अपने बालों में हेयर पैक या हेयर मास्क लगाएं अपने बालों में हेयर कट लगाने से पहले कोई पुराना कपड़ा पहनी है जिससे दाग लगने से बचा जा सके अपने कंधों पर एक पुराना कपड़ा लिया चावल को प्ले और बालों को थोड़ा-थोड़ा लेकर एक-एक लेअर मे में पेस्ट को लगाते हुए ऊपर की तरफ जुड़ा बनाते चले जाए 2 से 3 घंटे के लिए इस पैक को अपने बालों में लगा रहने दें और बाद में धुले भूले हुए बालों को अच्छे से सुखाले और फिर उसके बाद बालों में हल्का सा और नारियल का बादाम का यह जो भी आप सामान्यता प्रयोग करते हैं बालों में लगाने और अगले दिन बालों को शैंपू कर ले
हेयर पैक के फायदे
यह हेयर पैक आपके बालों को सुंदर मजबूत गाना और आपके बालों के कलर को बहुत अच्छा बनाएगा इसमें प्रयोग सामग्री बालों के लिए अमृत के समान है मेथी कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है इसी प्रकार गुड़हल का फूल बालों को अच्छा रंग और सौम्यता प्रदान करता है इस प्रकार से आप अपने बालों को संगत मजबूत और घना बना सकते हैं
Wednesday, 16 September 2020
गोंद के लड्डू
गोंद के लड्डू
सामग्री
• गेहूं का - आटा एक कप /डेढ़ सौ ग्राम• पिसी हुई चीनी एक कप /डेढ़ सौ ग्राम
• घी 200 ग्राम
• गोंद 100 ग्राम
• काजू 10 से 12
• खरबूजे के बीज 2 बड़े चम्मच
• छोटी इलायची 5
बनाने की विधि
सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर एक कढ़ाई में घी गरम करें और गोंद को थोड़ा-थोड़ा करके तलले गोन्द को तलते चलते समय एक बात का ध्यान रखिएगा कि गोंद घी में तलने पर पॉपकॉर्न की तरफ फूल जाते हैं तो इन्हें धीमी आंच पर तले जिससे कि ये अच्छी तरह पक जाए और गोंद को अच्छी तरह तलने के बाद प्लेट में निकाल कर अलग रख लें कढ़ाई में जो घी बच गया है उसमें आटा डाल दें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें जब आटा भुन जाए तो एक अलग प्लेट में रख लें एक कड़ाही में खरबूजे के बीजों को भी भूलने ,काजू के छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए और इन सभी चीजों को आटे में मिला दीजिए प्लेट में रखे हुए गोंद को बेलन की मदद से दरदरा कूट लेंगे कुटने के बाद पिसी हुई चीनी आटे में मिला देंगे अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद लड्डू बनाने के लिए हमारा मिश्रण तैयार है तैयार मिश्रण गरमा गरम लड्डू बांध लीजिए । इन लड्डुओं को आराम से 6 महीने तक रखा जा सकता है बस एक चीज का ध्यान रखना है कि एयरटाइट कंटेनर या डिब्बा होना चाहिएFriday, 11 September 2020
होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी (Pink Lips ) करने के आसान तरीके
होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी (Pink Lips ) करने के आसान तरीके
• मक्खन मे थोड़ा सा टमाटर का रस मिलाकर लगाने से होठ कोमल गुलाबी होते हैं।
• रात को सोने से पहले सरसो का तेल नाभि मे लगाए।
• सुबह टूथ ब्रश करने के बाद उसी भीगे ब्रश से हल्के-हल्के होंठों पर जमे डेड सेल्स को हटाए | नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे |
• निंबू के स्लाइस पर चीनी छिड़ककर होठों पर रगड़ें | इससे होठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे ।
• गाजर के जूस में रुई डुबोकर होंठों पर लगाएं और गाजर का रस भी पिए होंठ प्राकृतिक गुलाबी रंगत पाएंगे
• संतरे के छिलके का पल्प बनाकर होंठों पर लगाएं या छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर लगाएं | इसे 5 मिनट बाद धो लें |
• गुलाब की पत्तियां, एलोवेरा का जूस और शहद का पेस्ट बनाकर होठों पर लगाएं , 5 मिनट बाद धो लें |
• होठों पर विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर, उसका सीरम होंठों पर लगाएं | इससे होठो के सूखेपन से निजात मिलेगी |
• रोज रात को होठों पर ग्लिसरीन, निंबू का रस लगाकर सोए या सोते समय दूध की मलाई में शहद मिलाकर लगाए | सुबह होंठ कोमल गुलाबी नजर आएंगे |
• दूध में हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें | इसे होठों पर लगाएं और सूखने के बाद धो दें |
• होठों पर नारियल का तेल रोज लगाएं व मुलायम बने रहेंगे।
Thursday, 10 September 2020
गुड़ के मीठे चावल रसियाउर और बनाने की विधि
आज जो रेसपी मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं यह रेसिपी है गुड़ के मीठे चावल पुराने समय में यह परंपरा थी और कहीं कहीं आप भी चल रही है कि जब विवाह पश्चात नई दुल्हन पहली बार दसवीं में जाती है तो उसे गुड़ के मीठे चावल बनाना होते हैं क्षेत्रीय बोलचाल की भाषा में इसे रसियाउर बोलते हैं तो चलिए स्टार्ट करते हैं
गुड़ के मीठे चावल
रसियाउर और बनाने की विधि
4 लोगों के लिए
बनाने का समय 20 मिनट
सामग्री
• चावल एक कप
• गुड़ 300 ग्राम
• पानी 4 कप
• लौंग 4
• हरी इलायची 4
• घी आधा कप
• 8 काजू के टुकड़े
बनाने की विधि
चावल को अच्छी तरह से धोकर पानी निकाल दे गुड़ का पाउडर बना लें या कद्दूकस कर लें एक बड़े बर्तन में पानी उबालें जब पानी उबल जाए तो उसमें चावल लॉन्ग और हरी इलायची डालें जब पानी उबलने लगे तो आज धीमी करके चावल को पकाएं चावल पक जाए तो पानी निकाल ले एक गहरे तल के पैन में घी को गर्म करें और उसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं आंच को धीमा करें और गुड़ डालकर धीमी धीमी आंच पर मिलाएं पेन को ढककर 10 से 15 मिनट तक पकाएं बीच-बीच में एक दो बार उसको चलाते रहें ताकि बर्तन में ना लगे काजू के टुकड़े काटकर उसमें डाल दें और मिला दे और गरमागरम सर्व करें।
Wednesday, 9 September 2020
गुलगुले से परहेज कैसा
आज मैं आपके साथ गुड से बनने वाली गुलगुले की रेसिपी शेयर कर रही हूं तो चलिए स्टार्ट करते हैं
गुड के गुलगुले
समय 40 मिनट
सामग्री
• आटा ढाई कप
• गुड डेढ़ कप
• सौंप एक चम्मच
• घी तीन चम्मच
• नमक स्वाद अनुसार
• बेकिंग पाउडर आधा चम्मच
• किस मिस दाने 3 चम्मच
• गरी कटी हुई दो से तीन चम्मच
• दो से तीन इलायची कुटि हुई
• तेल आवश्यकता अनुसार
विधि
कटाई में कद्दूकस करके गुर्दा ले और उसे गर्म पानी से पूरी तरह ढक दें यानी कि पानी गुड़ के थोड़ा ऊपर होना चाहिए गुरु को घुलने तक मिलाएं एक दूसरे बाउल में आटा भी नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें इस बावल में गुड वाला मिश्रण डालें और एक घोल तैयार करें भूल ना बहुत पतला हो ना बहुत मोटा है जरूरत महसूस हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं सबसे अंत में सांप को टीवी इलायची किशमिश के दाने और गरी के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं। कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो गैस की आंच को मीडियम कर दें चम्मच की मदद से कढ़ाई में घोल को डालें धीमी आंच पर गुलगुले पकाएं जब तक गुलगुले हल्के सुनहरे ना हो जाए गुलगुले पकने के बाद आप इन्हें सरव कर सकते हैं यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभदायक है
Tuesday, 8 September 2020
गुड़ एक फायदे अनेक
गुड़ एक फायदे अनेक
दोस्तों मीठा सुनते ही मन में एक अच्छी वाली फीलिंग आने लगती है अब वह मीठा कुछ भी हो सकता है मीठा खाते ही शरीर में फुर्ती सी आ जाती है आज हम ऐसे ही कुछ मीठे के बारे में बात करेंगे जो हर तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है और वह मीठा है गुड़।
गुड़ पुराने समय से सभी का लोकप्रिय रहा है चाहे वह बच्चे हो बूढ़े हो या जवान हो। गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है तो आइए जानते हैं गुड़ के बारे में कुछ रोचक जानकारी• गुड़ एक बेहद अच्छा क्लीनिंग एजेंट है यह शरीर के विभिन्न अंगों में इकट्ठे हुए अवांछित पदार्थों को बाहर निकाल देता है यही वजह है कि ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर काम करने वाले लोगों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• गुड़ ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत है चीनी साधारण कार्बोहाइड्रेट है जो शरीर में प्रवेश करते ही ऊर्जा देती है वही गुण कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है यह शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है।
• गुड़ खाने में शुगर की मात्रा को प्रभावित नहीं करता इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी की जगह गुड खाने की सलाह दी जाती।
• गुड़ शरीर में पानी खत्म होने की प्रक्रिया को धीमा करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
• गरिष्ठ खाना खाने के बाद भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि गुड पाचन में मददगार होता है
• गुड़ आयरन का अच्छा स्त्रोत है एनीमिया से पीड़ित लोगों को गुड खाने की सलाह दी जाती है इसका किसी तरीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है यहां तक गर्भवती स्त्रियों को भी गूड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• अगर आपको अपच की शिकायत रहती है तो नियमित रूप से गुड़ खाएं शरीर में पाचन एंजाइम को सक्रिय कर देता है और अपच को दूर करता है ।
तो यह थे गुड़ के फायदे और उसकी खासियत तो गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें।
Saturday, 5 September 2020
गुड़ की सेहत भरी चाय
चाय का नाम सुनते ही मूड फ्रेश हो जाता है लगता है कि बस चाय मिल ही जाए चाय थकान को दूर करती है मूड फ्रेश करती है और कुछ लोगों की तो चाय की ऐसी आदत होती है कि जब तक वह चाइना विलेन किसको बस शुरू नहीं होती चाय की चुस्की यों के साथ कब समय कट जाता है पता ही नहीं चलता तो आज मैं आपके साथ चाय बनाने की रेसिपी शेयर कर रही हूं गुड़ की काली चाय यह चाय सेहत का खजाना है इम्यूनिटी सिस्टम को यह बढ़ाती हुई है तो चलिए स्टार्ट करते हैं
गुड़ की चाय
2 लोगों के लिए
समय 5 मिनट
सामग्री
• दो कप पानी• कद्दूकस किया हुआ 2 चम्मच गुण
• एक अदरक का टुकड़ा
• तुलसी के 10 पत्ते
• नींबू का रस
• नमक चुटकी भर
• अजवाइन आधा चम्मच
• काली मिर्च चार से पांच दाने









