गुड़ एक फायदे अनेक
दोस्तों मीठा सुनते ही मन में एक अच्छी वाली फीलिंग आने लगती है अब वह मीठा कुछ भी हो सकता है मीठा खाते ही शरीर में फुर्ती सी आ जाती है आज हम ऐसे ही कुछ मीठे के बारे में बात करेंगे जो हर तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है और वह मीठा है गुड़।
गुड़ पुराने समय से सभी का लोकप्रिय रहा है चाहे वह बच्चे हो बूढ़े हो या जवान हो। गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है तो आइए जानते हैं गुड़ के बारे में कुछ रोचक जानकारी• गुड़ एक बेहद अच्छा क्लीनिंग एजेंट है यह शरीर के विभिन्न अंगों में इकट्ठे हुए अवांछित पदार्थों को बाहर निकाल देता है यही वजह है कि ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर काम करने वाले लोगों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• गुड़ ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत है चीनी साधारण कार्बोहाइड्रेट है जो शरीर में प्रवेश करते ही ऊर्जा देती है वही गुण कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है यह शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है।
• गुड़ खाने में शुगर की मात्रा को प्रभावित नहीं करता इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी की जगह गुड खाने की सलाह दी जाती।
• गुड़ शरीर में पानी खत्म होने की प्रक्रिया को धीमा करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
• गरिष्ठ खाना खाने के बाद भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि गुड पाचन में मददगार होता है
• गुड़ आयरन का अच्छा स्त्रोत है एनीमिया से पीड़ित लोगों को गुड खाने की सलाह दी जाती है इसका किसी तरीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है यहां तक गर्भवती स्त्रियों को भी गूड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• अगर आपको अपच की शिकायत रहती है तो नियमित रूप से गुड़ खाएं शरीर में पाचन एंजाइम को सक्रिय कर देता है और अपच को दूर करता है ।
तो यह थे गुड़ के फायदे और उसकी खासियत तो गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें।


No comments:
Post a Comment