अलसी के बीज और गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर टोनर/ make hair toner with flaxseed and Hibiscus flower
दोस्तों खूबसूरत बाल किसको नहीं चाहिए हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत हो खासकर महिलाएं, जिनकी चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत, घने, लम्बे, काले ,मजबूत और मुलायम हो जिसके लिए वह बाजार में आने वाले हर तरीके के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं पर उन प्रोडक्ट में कुछ ऐसे पदार्थ भी होते हैं जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं तो आज मैं आपके साथ जो घरेलू नुस्खा है शेयर करने जा रही हूं वह है आपके बालों के लिए एक हेयर टोनर जो नेचुरल हेयर कलर का भी काम करेगा आपके बालों को घना मजबूत लंबा काला और मुलायम भी बनाएगा तो चलिए चलते हैं इसमे प्रयोग की जाने वाली अलसी का इतिहास बहुत पुराना है अलसी हर तरीके से हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हो ती है गुड़हल के फूल कई सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग किए जाते हैं तो चलिये चलते हैं इस घरेलू नुस्खे की तरफ
सामग्री
चार से पांच गुड़हल के फूल
दो चम्मच अलसी
लगभग आधा गिलास पानी
इन की मात्रा आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं
बनाने की विधि
सबसे पहले गुड़हल के फूल को धूल ले और अलसी के बीज को रगड़ कर साफ़ कपड़े से साफ कर ले और थोड़ा सा पानी डालकर वह पानी फेंक दें और अलसी के बीज को साफ कर लें।
पानी अलसी के बीज और फूलों को एक बर्तन मे उबले चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर दो उबाल आने दे । जब पानी गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद सूती या मलमल के कपड़े से उसे छान लें गुड़हल के फूल को छानने से पहले अलग कर दें वरना छानते समय गुड़हल के फूल की पत्तियां फंसती है छाने के बाद उसमें एक चम्मच नारियल या फिर बदाम या फिर कैस्टर ऑयल मिला दे और प्रयोग करें
प्रयोग करने की विधि
धुले हुए बालों में इस हेयर टोनर को जड़ से लेकर बाल के सिरे तक लगाएं और सूखने के बाद हल्के शैंपू से बालों को धुल लें ।
अलसी फ्लैक्सीड कहीं कहीं इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है प्रोटीन भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है साथ ही कार्बोहाइड्रेट और वसा जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसका प्रयोग करने से एग्जिमा दाद खाज खुजली धब्बे दाग त्वचा में बहुत फायदा होता है इसके सेवन से बाल स्वस्थ और चमकदार और मजबूत होते हैं



No comments:
Post a Comment