छोटी छोटी मगर काम की बातें
छोटी छोटी मगर काम की बातें
आज का समय भागदौड़ से भरा है खासकर महिलाओं के लिए जिन्हें घर भी संभालना होता है और बाहर भी संभालना होता है घर में घर के सारे काम भी करने हैं बच्चों को भी देखना है साथ ही साथ बाहर के भी काम संभालने हैं ऑफिस भी देखना है। तो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ ऐसे काम जो हमारे समय को बचाते हैं और हमारे काम को आसान कर देते हैं तो चलिए मैं आपके साथ आज कुछ छोटी-छोटी मगर काम की बातें शेयर करती हूं• देसी घी को अगर ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो उसमें चार से पांच लॉन्ग डाल कर रखें भी खराब नहीं होगा और महक भी बरकरार रहेगी।
• यदि आप के कपड़ो में पीरियड का दाग लग जाता है तो उसे कपड़े को सादे पानी में 2 मिनट के लिए भीगा दे उसके बाद लाइव बॉय या डेटॉल साबुन लगाकर थोड़ा सा रगड़ कर छुड़ा दे दाग छूट जाएगा।
• कटलेट बनाते समय यदि कटलेट टूट रहे हैं तो उस मिश्रण में थोड़ा सा चावल का आटा मिला दें
• हरी मटर उबालते समय उसमें थोड़ी सी चीनी और नमक डाल दें तो मटर का हरा रंग बरकरार रहता है
• स्वादिष्ट पकौड़े बनाने के लिए बेसन मे एक या दो चम्मच रवा डाल दे तो पकड़ो का स्वाद बढ़ जाता है और वह कुरकुरे बनते हैं
• कोई भी साग बनाते समय यदि उसमें कद्दू कस किया हुआ आधा गाजर और आधा मूली मिला दिया जाए तो साग का स्वाद दोगुना हो जाता है।
• सर्दियों में अच्छी सेहत पानी के लिए 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें क्योंकि पानी की कमी से त्वचा नाक गले में ड्राइनेस आ जाती है
• सब्जी में यदि नमक ज्यादा हो जाए तो थोड़ी-सी चीनी डाल दें या आलू को छीलकर चाकू से गोदकर डाल दें या फिर आटे की छोटी-छोटी लोइया बना कर डाल दें नमक बैलेंस हो। यदि वेज सब्जी में नमक तेज हो जाए तो थोड़ा सा बेसन भूनकर सब्जी में मिला दे इससे नमक भी सही हो जाएगा और आप की सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा ।
• पके हुए केले जल्दी खराब ना हो इसके लिए उन्हें एक डोरी से बांधकर हवादार जगह पर टांग दें इससे केले खराब नहीं होंगे।
• हरी मिर्च के डंठल तोड़कर बाहर या फ्रिज में कहीं भी रखिए तो वह लंबे समय तक चलते हैं सूखते नहीं है।
• यदि चीनी में चीटियां हैं तो चीनी के डिब्बे में तीन से चार लॉन्ग डाल दीजिए चीटियां नहीं लगेगी।
• यदि शहद की शुद्धता जानी है तो शहद को पानी में डालने से वह तली में बैठ जाता है और नकली शहद पानी में ऊपर ही रहता है
• अगर आपके पास कुछ पुरानी चूड़ियां पड़ी हैं जिन का सेट पूरा नहीं है उन चूड़ियों को अलग-अलग कलर में लेकर मल्टी कलर में पहन सकती हैं यह चूड़ियां हर ड्रेस पर अच्छी लगती हैं




























