अपनी ममता का आंचल मुझ पर डाल दे तू अपने चाहत का सागर मुझ पर उड़ेल दे तू बनके प्यारी सी बहना रक्षा का वचन ले तू, प्यारी नन्ही सी बिटिया बन कर मेरी कुटिया संवार दे तू, बनके हमराज़ मेरी दोस्त मेरी जिंदगी में आ तू बनके अर्धांगिनी मेरी मेरे जीवन में प्यार भर दे तू ऐ नारी तेरा जीवन सतरंगी हैं अपने रंगों से मेरी दुनिया रंगीन बना दे तू हे नारी अपनेेे नारीत्व से सबके जीवन की बगिया महका दे तू
No comments:
Post a Comment