Online सखी

मनोरंजन

Add1

LightBlog

Breaking

Showing posts with label मेरी डायरी के पन्ने. Show all posts
Showing posts with label मेरी डायरी के पन्ने. Show all posts

Thursday, 4 June 2020

17:07

माँ प्यारी माँ


माँ  प्यारी माँ  के लिये एक छोटी सी कविता 



                                माँ  प्यारी माँ 


मां तू ममता का सागर है
तेरा प्यार है मां अमृत
जिस जगह पर भी देखूं मैं 

देखे तुझको मेरा चित्
 मां तूने रूप लिए कितने
पहले बनी तो देती और बनी फिर बहना
 तेरी प्रेम और वात्सल्य का मेरी मां क्या कहना
जननी तू धरणी तू तू ही है पालन करता
तेरे आँचल की छाँव तले हर जीवन है पलता
बिन पानी के मछली जैसे मैं तेरे बिन थी तड़पी
जल के बिन प्यासी धरती जेसे मै बिल्कुल वेसे तरसी
क्या है तुझ मे  ऐसा तुझे छोड़ कहीं ना जाऊं तेरी इन पावन चरणों में मेरी मां मैं सारा जीवन बिताऊँ
माँ मेरी प्यारी माँ ।
माँ के लिये छोटी सी कविता 


Wednesday, 3 June 2020

14:13

नारी सप्त रंग तेरा


नारी सप्त रंग तेरा



                             कविता

अपनी ममता का आंचल मुझ पर डाल दे तू  अपने चाहत का सागर मुझ पर उड़ेल दे तू                    बनके प्यारी सी बहना रक्षा का वचन ले तू,
प्यारी नन्ही सी बिटिया बन कर
मेरी कुटिया संवार दे तू,
बनके हमराज़ मेरी दोस्त मेरी जिंदगी में आ तू
बनके अर्धांगिनी मेरी मेरे जीवन में प्यार भर दे तू
ऐ नारी तेरा जीवन सतरंगी हैं
अपने रंगों से मेरी दुनिया रंगीन बना दे तू                   हे नारी अपनेेे नारीत्व से सबके जीवन की बगिया  महका दे तू

यह कविता संसार की

प्रत्येक नारी को समर्पित