Online सखी

मनोरंजन

Add1

LightBlog

Breaking

Thursday, 8 October 2020

10:22

छोटी छोटी मगर काम की बातें

 छोटी छोटी मगर काम की बातें

आज का समय भागदौड़ से भरा है खासकर महिलाओं के लिए जिन्हें घर भी संभालना होता है और बाहर भी संभालना होता है घर में घर के सारे काम भी करने हैं बच्चों को भी देखना है साथ ही साथ बाहर के भी काम संभालने  हैं ऑफिस भी देखना है। तो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ ऐसे काम जो हमारे समय को बचाते हैं और हमारे काम को आसान कर देते हैं तो चलिए मैं आपके साथ आज कुछ छोटी-छोटी मगर काम की बातें शेयर करती हूं

• देसी घी को अगर ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो उसमें चार से पांच लॉन्ग डाल कर  रखें भी खराब नहीं होगा और महक भी बरकरार रहेगी।



• यदि आप के कपड़ो में पीरियड का दाग लग जाता है तो उसे कपड़े को सादे पानी में 2 मिनट के लिए भीगा दे उसके बाद लाइव बॉय या डेटॉल साबुन लगाकर थोड़ा सा रगड़ कर छुड़ा दे दाग छूट जाएगा।



• कटलेट बनाते समय यदि कटलेट टूट रहे हैं तो उस मिश्रण में थोड़ा सा चावल का आटा मिला दें 

• हरी मटर उबालते  समय उसमें थोड़ी सी चीनी और नमक डाल दें तो मटर का हरा रंग बरकरार रहता है



• स्वादिष्ट पकौड़े बनाने के लिए बेसन मे एक या दो चम्मच रवा डाल दे तो पकड़ो का स्वाद बढ़ जाता है और वह कुरकुरे बनते हैं



• कोई भी साग बनाते समय यदि उसमें कद्दू कस किया हुआ आधा गाजर और आधा मूली मिला दिया जाए तो साग का स्वाद दोगुना हो जाता है।



• सर्दियों में अच्छी सेहत पानी के लिए 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें क्योंकि पानी की कमी से त्वचा नाक गले में ड्राइनेस आ जाती है



• सब्जी में यदि नमक ज्यादा हो जाए तो थोड़ी-सी चीनी डाल दें या आलू को छीलकर चाकू से गोदकर डाल दें या फिर आटे की छोटी-छोटी लोइया बना कर डाल दें नमक बैलेंस हो। यदि वेज सब्जी में नमक तेज हो जाए तो थोड़ा सा बेसन भूनकर सब्जी में मिला दे इससे नमक भी सही हो जाएगा और आप की सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा ।


• पके हुए केले जल्दी खराब ना हो इसके लिए उन्हें एक डोरी से बांधकर हवादार जगह पर टांग दें इससे केले खराब नहीं होंगे।



• हरी मिर्च के डंठल तोड़कर बाहर या फ्रिज में कहीं भी रखिए तो वह लंबे समय तक चलते हैं सूखते नहीं है।




• यदि चीनी में चीटियां हैं तो चीनी के डिब्बे में तीन से चार लॉन्ग डाल दीजिए चीटियां नहीं लगेगी।





• यदि शहद की शुद्धता जानी है तो शहद को पानी में डालने से वह तली में बैठ जाता है और नकली शहद पानी में ऊपर ही रहता है

• अगर आपके पास कुछ पुरानी चूड़ियां पड़ी हैं जिन का सेट पूरा नहीं है उन चूड़ियों को अलग-अलग कलर में लेकर मल्टी कलर में पहन सकती हैं यह चूड़ियां हर ड्रेस पर अच्छी लगती हैं


यदि काली मिर्च पहचानी हो कि वह असली है या नकली तो पानी में डालिए असली काली मिर्च के दाने तली में बैठ जाएंगे और पपीते के बीज ऊपर तैरने लगेंगे।




Sunday, 4 October 2020

20:52

जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं/ sunday special

 संडे स्पेशल


जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं।




 



दरवाजे की घंटी बजती है और अमृता जाकर दरवाजा खोलती है सागर बिल्कुल थका हारा ऑफिस से आते हैं कमरे के अंदर आते ही सागर धाम से सोफे पर गिर जाता है अमृत पूछती है क्या हुआ सागर
सागर - कुछ नहीं बस थक गया हूं पूरे बदन में दर्द हो रहा है
अमृता - परेशान हो जाती है कल भी आप कह रहे थे कि आपके पूरे शरीर में दर्द हो रहा है
सागर- तुम कब आई हो
अमृता- बस 15 मिनट हुआ है आए हुए मुझे, अमृता तुरंत किचन में जाती है और सागर के लिए कॉफी बनाती है दोनों कॉफी पीते हैं बातचीत करते हैं सागर आराम करने के लिए कमरे में चला जाता है और अमृता रोज की तरह अपने कामों में लग जाती है। जल्दी-जल्दी शाम के खाने की तैयारी करती है और फिर खाना तैयार होने के बाद अमृता सागर को आवाज देती है खाना तैयार है चलिए खाना खा लीजिए
सागर बिस्तर पर लेटा हुआ था
अमृता आकर उसका माथा छूती है बुखार तो नहीं है तुम्हें लगता है अंदरूनी हरारत है हां यार कभी-कभी बदन बहुत दर्द होता है थोड़ा मालिश कर दो सागर ने कहा ,अभी अमृता किचन से निकली ही थी की भागी भागी किचन में गई और सरसों का तेल गर्म करके लेकर आई और सागर की पीठ और कमर पर कंधों पर मालिश करना शुरू कर दिया मालिश से आराम मिलते हैं सागर कब नींद में डूब गया उसे पता ही नहीं चला अमृता सागर की मालिश कर रही थी और किसी सोच में डूब गई जब वो थक जाती थी जरा सी भी थकान होती थी मम्मी तुरंत उसके पैरों की मालिश करती थी। लेकिन अब, अब तो उसे अपने लिए सोचने और करने का समय ही नहीं मिलता मन ही मन सोचती है कि जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं।


औरत की यही जिंदगी है परिवार में कोई बीमार हूं तो उसकी सेवा करो लेकिन जब वह खुद बीमार होती है तो उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं होता तब उसे अपने लिए भी खुद करना होता है और परिवार के लिए तो रोज का काम है।

Thursday, 1 October 2020

10:46

नीम एक फायदे अनेक

 नीम एक फायदे अनेक




नीम के पेड़ के फायदे कौन नहीं जानता है नीम की पत्ती, नीम के फल, नीम की जड़, नीम की छाल हर तरह से एक हकीम की तरह काम करते हैं इनका प्रयोग घरेलू नुस्खा में 100% कारगर होता है मेडिकल साइंस भी नीम का प्रयोग करती है नीम के गुणों का बखान करना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है।

 नीम में संक्रामक रोगों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। फोड़े फुंसी, दाद - खाज खुजली आदि में यह कारगर होता है। नीम का उपयोग अचूक रामबाण की तरह कारगर होता है। तो चलिए आज आपको ऐसे ही नीम के कुछ गुणकारी प्रयोग बताती हूं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ।

  • नीम के पत्तों को धुलकर पानी में उबालकर पानी छान लें  इस पानी से चेहरा धो लें तो मुंहासे दूर होते हैं।
  • नीम के पत्ते कीड़ों को मारने का काम करते हैं इसके पत्तों को अनाज और कपड़ों में रखा जा सकता है इनका प्रयोग करने से अनाज में कीड़े नहीं पड़ते और कपड़ों में दुर्गंध नहीं आती
  • नीम की चार से पांच ताजी पत्तियां इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं।
  • नीम की चार से पांच कोमल पत्ते प्रतिदिन चबाकर खाने से खून साफ होता है और लगातार निकलने वाले फोड़े फुंसी से निजात मिलती है साथ ही मुख की दुर्गंध भी दूर होती है।
  • नीम के तेल की मालिश करने से चर्म रोग से निजात मिलती है
  • नीम के तेल में  थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर लगाने से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
  • नीम की दातून दांतों में और मसूड़ों में बैक्टीरिया नहीं पनपने देते यदि प्रतिदिन नीम की दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में दो बार अवश्य करें।
  • फोड़े फुंसी पर नीम की कोमल पत्तियों को साफ सिलबट्टे पर या खल बाटते पर पीस कर लेप लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं
  • नीम की सिल पर पीसकर एक चम्मच रोज पीने से  फोड़े फुंसी निकलना बंद हो जाते हैं।
  • नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से बालों को धोने से बालों में होने वाली खुजली से छुटकारा मिलता है
  • नीम की पत्ती 15 एक चम्मच मेथी 100 ग्राम नारियल का तेल और 4 इंच एलोवेरा का टुकड़ा  इन सब को एक साथ पका लें और छानकर कांच की बोतल में रखें बालों प्रयोग करें  बालों की हर समस्या के लिए यह तेल बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • नीम की पत्तियों को छांव में सुखा लें जब वह सुख कर बिल्कुल कुरकुरी हो जाए तो उन्हें मिक्सी कर ले या फिर  रगड़ कर पाउडर बना लें और जब भी आपको फेस पैक लगाना है उसमें जरूरत के अनुसार मिलाएं और इस्तेमाल करें।
तो दोस्तों इस तरीके से नीम एक फायदे अनेक काम  करती है ।

Tuesday, 29 September 2020

13:15

अलसी के बीज और गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर टोनर/ make hair toner with flaxseed and Hibiscus flower

 अलसी के बीज और गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर टोनर/ make hair toner with flaxseed and Hibiscus flower



दोस्तों खूबसूरत बाल किसको नहीं चाहिए हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत हो खासकर महिलाएं, जिनकी चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत, घने, लम्बे, काले ,मजबूत और मुलायम हो जिसके लिए वह बाजार में आने वाले हर तरीके के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं पर उन प्रोडक्ट में कुछ ऐसे पदार्थ भी होते हैं जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं तो आज मैं आपके साथ जो घरेलू नुस्खा है शेयर करने जा रही हूं वह है आपके बालों के लिए एक हेयर टोनर जो नेचुरल हेयर कलर का भी काम करेगा आपके बालों को घना मजबूत लंबा काला और मुलायम भी बनाएगा तो चलिए चलते हैं इसमे प्रयोग की जाने वाली अलसी का इतिहास बहुत पुराना है अलसी हर तरीके से हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हो ती है गुड़हल के फूल कई सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग किए जाते हैं तो चलिये चलते हैं इस घरेलू नुस्खे  की तरफ

 सामग्री

 चार से पांच गुड़हल के फूल 
 दो चम्मच अलसी 
 लगभग आधा गिलास पानी
इन की मात्रा आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं

 बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़हल के फूल को धूल ले और अलसी के बीज को रगड़ कर साफ़ कपड़े से साफ कर ले और थोड़ा सा पानी डालकर वह पानी फेंक दें और अलसी के बीज को  साफ कर लें।
पानी अलसी के बीज और फूलों को एक बर्तन मे उबले  चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर दो उबाल आने दे । जब पानी गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद सूती या मलमल के कपड़े से उसे छान लें गुड़हल के फूल को छानने से पहले अलग कर दें वरना छानते समय गुड़हल के फूल की पत्तियां फंसती है छाने के बाद उसमें एक चम्मच नारियल या फिर बदाम या फिर कैस्टर ऑयल मिला दे और प्रयोग करें

प्रयोग करने की विधि

 धुले हुए बालों में इस हेयर टोनर को जड़ से लेकर बाल के सिरे तक लगाएं और सूखने के बाद हल्के शैंपू से बालों को धुल लें ।



अलसी फ्लैक्सीड कहीं कहीं इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है प्रोटीन भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है साथ ही कार्बोहाइड्रेट और वसा जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसका प्रयोग करने से एग्जिमा दाद खाज खुजली धब्बे दाग त्वचा में बहुत फायदा होता है इसके सेवन से बाल स्वस्थ और चमकदार और मजबूत होते हैं



Friday, 25 September 2020

14:33

बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर पैक /best hair pak

 बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर पैक





हेयर पैक हमारे बालों को मजबूती देता है एक ऐसी परत हमारे बालों पर बना देता है जो कि बाहरी संक्रमण से हमारे बालों की सुरक्षा करते हैं हेयर पैक बालों को धोने के बाद इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ होता है बाजार में कई प्रकार के हेयर मास्क हेयर पैक करते हैं लेकिन केमिकल की अधिकता होने के कारण उनका दुष्परिणाम बालों पर दिखने लगता है अपने बालों की सुरक्षा करने के लिए सबसे अच्छा है कि घरेलू नुस्खों से अपने बालों का हेयर मास्क या हेयर पैक बनाए

फेस पैक बनाने की विधि

फेस पैक बनाने के लिए हमें अपने बालों की लंबाई के अनुसार हिना या मेहंदी लेना है और उसे एक लोहे की कढ़ाई में रात भर के लिए भिगो कर रख देना एक अलग कटोरी में दो से तीन चम्मच मेथी भी कर देना है आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं और अगले दिन सुबह दो से तीन चम्मच अलसी और तीन से चार गुड़हल के फूल यदि आपको गुड़हल के फूल नहीं मिलते हैं तो मार्केट में मिलने वाला गुड़हल के फूल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर फूल जाए तो बहुत अच्छा होगा गुड़हल के फूल और अलसी दोनों को आधे गिलास पानी में उबलने के लिए रखते हैं मीडियम आज पर चलाते हुए उबालें एक उबाल आने के बाद जब अलसी का पानी चिपचिपा जल जैसा बनने लगे तो उसे बंद कर देना ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद एक कपड़े की सहायता से उसे छानकर उस काजल अलग निकाल दे फिर इस जल को और रात की भिगोए मेहंदी को और मेथी के पेस्ट को एक साथ मिला ले यदि पेस्ट गाढ़ा लगता है तो थोड़ा सा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाने इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मेहंदी को भीगा दे वक्त पानी की मात्रा कम रखें और इसी प्रकार निधि को भी दिखाते वक्त पानी की मात्रा कम रखें

पैक लगाने की विधि

कोई भी हेयर पैक लगाने से पहले आपको अपने बालों को अच्छी तरीके से धो लेना है और सुखा लेना है उसके बाद ही आप अपने बालों में हेयर पैक या हेयर मास्क लगाएं अपने बालों में हेयर कट लगाने से पहले कोई पुराना कपड़ा पहनी है जिससे दाग लगने से बचा जा सके अपने कंधों पर एक पुराना कपड़ा लिया चावल को प्ले और बालों को थोड़ा-थोड़ा लेकर एक-एक लेअर  मे में पेस्ट को लगाते हुए ऊपर की तरफ जुड़ा बनाते चले जाए 2 से 3 घंटे के लिए इस पैक को अपने बालों में लगा रहने दें और बाद में धुले भूले हुए बालों को अच्छे से सुखाले और फिर उसके बाद बालों में हल्का सा और नारियल का बादाम का यह जो भी आप सामान्यता प्रयोग करते हैं बालों में लगाने और अगले दिन बालों को शैंपू कर ले

हेयर पैक के फायदे

 यह हेयर पैक आपके बालों को सुंदर मजबूत गाना और आपके बालों के कलर को बहुत अच्छा बनाएगा इसमें प्रयोग सामग्री बालों के लिए अमृत के समान है मेथी कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है इसी प्रकार गुड़हल का फूल बालों को अच्छा रंग और सौम्यता प्रदान करता है इस प्रकार से आप अपने बालों को संगत मजबूत और घना बना सकते हैं


Wednesday, 16 September 2020

14:07

गोंद के लड्डू

 

गोंद के लड्डू



सामग्री

• गेहूं का - आटा एक कप /डेढ़ सौ ग्राम 
• पिसी हुई चीनी एक कप /डेढ़ सौ ग्राम 
• घी 200 ग्राम 
• गोंद 100 ग्राम 
• काजू 10 से 12 
• खरबूजे के बीज 2 बड़े चम्मच 
• छोटी इलायची 5

बनाने की विधि

सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर एक कढ़ाई में घी गरम करें और गोंद को थोड़ा-थोड़ा करके तलले गोन्द को तलते चलते समय एक बात का ध्यान रखिएगा कि गोंद घी में तलने पर पॉपकॉर्न की तरफ फूल जाते हैं तो इन्हें धीमी आंच पर तले जिससे कि ये अच्छी तरह पक जाए और गोंद को अच्छी तरह तलने के बाद प्लेट में निकाल कर अलग रख लें कढ़ाई में जो घी बच गया है उसमें आटा डाल दें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें जब आटा भुन जाए तो एक अलग प्लेट में रख लें एक कड़ाही में खरबूजे के बीजों को भी भूलने ,काजू के छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए और इन सभी चीजों को आटे में मिला दीजिए प्लेट में रखे हुए गोंद को बेलन की मदद से दरदरा कूट लेंगे कुटने के बाद पिसी हुई चीनी आटे में मिला देंगे अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद लड्डू बनाने के लिए हमारा मिश्रण तैयार है तैयार मिश्रण गरमा गरम लड्डू बांध लीजिए । इन लड्डुओं को आराम से 6 महीने तक रखा जा सकता है बस एक चीज का ध्यान रखना है कि एयरटाइट कंटेनर या डिब्बा होना चाहिए

Friday, 11 September 2020

12:04

होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी (Pink Lips ) करने के आसान तरीके

 होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी (Pink Lips ) करने के आसान तरीके



• मक्खन मे थोड़ा सा टमाटर का रस मिलाकर लगाने से होठ कोमल गुलाबी होते हैं।
• रात को सोने से पहले सरसो का तेल नाभि मे लगाए।
• सुबह टूथ ब्रश करने के बाद उसी भीगे ब्रश से हल्के-हल्के होंठों पर जमे डेड सेल्स को हटाए | नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे |
• निंबू के स्लाइस पर चीनी छिड़ककर होठों पर रगड़ें | इससे होठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे ।
• गाजर के जूस में रुई डुबोकर होंठों पर लगाएं और गाजर का रस भी पिए होंठ प्राकृतिक गुलाबी रंगत पाएंगे
• संतरे के छिलके का पल्प बनाकर होंठों पर लगाएं या छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर लगाएं | इसे 5 मिनट बाद धो लें |
• गुलाब की पत्तियां, एलोवेरा का जूस और शहद का पेस्ट बनाकर होठों पर लगाएं , 5 मिनट बाद धो लें |

• होठों पर विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर, उसका सीरम होंठों पर लगाएं | इससे होठो के सूखेपन से निजात मिलेगी |
• रोज रात को होठों पर ग्लिसरीन, निंबू का रस लगाकर सोए या सोते समय दूध की मलाई में शहद मिलाकर लगाए | सुबह होंठ कोमल गुलाबी नजर आएंगे |
• दूध में हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें | इसे होठों पर लगाएं और सूखने के बाद धो दें |
• होठों पर नारियल का तेल रोज लगाएं व मुलायम बने रहेंगे।

Thursday, 10 September 2020

14:14

गुड़ के मीठे चावल रसियाउर और बनाने की विधि

 आज जो रेसपी मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं यह रेसिपी है गुड़ के मीठे चावल पुराने समय में यह परंपरा थी और कहीं कहीं आप भी चल रही है कि जब विवाह पश्चात नई दुल्हन पहली बार दसवीं में जाती है तो उसे गुड़ के मीठे चावल बनाना होते हैं क्षेत्रीय बोलचाल की भाषा में इसे रसियाउर बोलते हैं तो चलिए स्टार्ट करते हैं 




गुड़ के मीठे चावल
रसियाउर और बनाने की विधि


4 लोगों के लिए
बनाने का समय 20 मिनट

सामग्री
• चावल एक कप
• गुड़ 300 ग्राम
• पानी 4 कप
• लौंग 4
• हरी इलायची 4
• घी आधा कप
• 8 काजू के टुकड़े

बनाने की विधि

चावल को अच्छी तरह से धोकर पानी निकाल दे गुड़ का पाउडर बना लें या कद्दूकस कर लें एक बड़े बर्तन में पानी उबालें जब पानी उबल जाए तो उसमें चावल लॉन्ग और हरी इलायची डालें जब पानी उबलने लगे तो आज धीमी करके चावल को पकाएं चावल पक जाए तो पानी निकाल ले एक गहरे तल के पैन में घी को गर्म करें और उसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं आंच को धीमा करें और गुड़ डालकर धीमी धीमी आंच पर मिलाएं पेन को ढककर 10 से 15 मिनट तक पकाएं बीच-बीच में एक दो बार उसको चलाते रहें ताकि बर्तन में ना लगे काजू के टुकड़े काटकर उसमें डाल दें और मिला दे और गरमागरम सर्व करें।

Wednesday, 9 September 2020

21:34

गुलगुले से परहेज कैसा

आज मैं आपके साथ गुड से बनने वाली  गुलगुले की रेसिपी शेयर कर रही हूं तो चलिए स्टार्ट करते हैं

गुड के गुलगुले 



4 लोगों के लिए
समय 40 मिनट

सामग्री
• आटा ढाई कप
• गुड डेढ़ कप
• सौंप एक चम्मच
• घी तीन चम्मच
• नमक स्वाद अनुसार
• बेकिंग पाउडर आधा चम्मच
• किस मिस दाने 3 चम्मच
• गरी कटी हुई दो से तीन चम्मच
• दो से तीन इलायची कुटि हुई
• तेल आवश्यकता अनुसार

विधि
कटाई में कद्दूकस करके गुर्दा ले और उसे गर्म पानी से पूरी तरह ढक दें यानी कि पानी गुड़ के थोड़ा ऊपर होना चाहिए गुरु को घुलने तक मिलाएं एक दूसरे बाउल में आटा भी नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें इस बावल में गुड वाला मिश्रण डालें और एक घोल तैयार करें भूल ना बहुत पतला हो ना बहुत मोटा है जरूरत महसूस हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं सबसे अंत में सांप को टीवी इलायची किशमिश के दाने और गरी के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं। कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो गैस की आंच को मीडियम कर दें चम्मच की मदद से कढ़ाई में घोल को डालें धीमी आंच पर गुलगुले पकाएं जब तक गुलगुले हल्के सुनहरे ना हो जाए गुलगुले पकने के बाद आप इन्हें सरव कर सकते हैं यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभदायक है

Tuesday, 8 September 2020

03:31

गुड़ एक फायदे अनेक


गुड़ एक फायदे अनेक 




दोस्तों मीठा सुनते ही मन में एक अच्छी वाली फीलिंग आने लगती है अब वह मीठा कुछ भी हो सकता है मीठा खाते ही शरीर में फुर्ती सी आ जाती है आज हम ऐसे ही कुछ मीठे के बारे में बात करेंगे जो हर तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है और वह मीठा है गुड़। 

गुड़ पुराने समय से सभी का लोकप्रिय रहा है चाहे वह बच्चे हो बूढ़े हो या जवान हो। गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है तो आइए जानते हैं गुड़ के बारे में कुछ रोचक जानकारी
• गुड़ एक बेहद अच्छा क्लीनिंग एजेंट है यह शरीर के विभिन्न अंगों में इकट्ठे हुए अवांछित पदार्थों को बाहर निकाल देता है यही वजह है कि ज्यादा प्रदूषण वाली जगह पर काम करने वाले लोगों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• गुड़ ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत है चीनी साधारण कार्बोहाइड्रेट है जो शरीर में प्रवेश करते ही ऊर्जा देती है वही गुण कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है यह शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है।
• गुड़ खाने में शुगर की मात्रा को प्रभावित नहीं करता इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी की जगह गुड खाने की सलाह दी जाती।
• गुड़ शरीर में पानी खत्म होने की प्रक्रिया को धीमा करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
• गरिष्ठ खाना खाने के बाद भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि गुड पाचन में मददगार होता है
• गुड़ आयरन का अच्छा स्त्रोत है एनीमिया से पीड़ित लोगों को गुड खाने की सलाह दी जाती है इसका किसी तरीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है यहां तक गर्भवती स्त्रियों को भी गूड़ खाने की सलाह दी जाती है।
• अगर आपको अपच की शिकायत रहती है तो नियमित रूप से गुड़ खाएं शरीर में पाचन एंजाइम को सक्रिय कर देता है और अपच को दूर करता है ।
तो यह थे गुड़ के फायदे और उसकी खासियत तो गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें।