नीम एक फायदे अनेक
नीम के पेड़ के फायदे कौन नहीं जानता है नीम की पत्ती, नीम के फल, नीम की जड़, नीम की छाल हर तरह से एक हकीम की तरह काम करते हैं इनका प्रयोग घरेलू नुस्खा में 100% कारगर होता है मेडिकल साइंस भी नीम का प्रयोग करती है नीम के गुणों का बखान करना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है।
नीम में संक्रामक रोगों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। फोड़े फुंसी, दाद - खाज खुजली आदि में यह कारगर होता है। नीम का उपयोग अचूक रामबाण की तरह कारगर होता है। तो चलिए आज आपको ऐसे ही नीम के कुछ गुणकारी प्रयोग बताती हूं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ।
- नीम के पत्तों को धुलकर पानी में उबालकर पानी छान लें इस पानी से चेहरा धो लें तो मुंहासे दूर होते हैं।
- नीम के पत्ते कीड़ों को मारने का काम करते हैं इसके पत्तों को अनाज और कपड़ों में रखा जा सकता है इनका प्रयोग करने से अनाज में कीड़े नहीं पड़ते और कपड़ों में दुर्गंध नहीं आती
- नीम की चार से पांच ताजी पत्तियां इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं।
- नीम की चार से पांच कोमल पत्ते प्रतिदिन चबाकर खाने से खून साफ होता है और लगातार निकलने वाले फोड़े फुंसी से निजात मिलती है साथ ही मुख की दुर्गंध भी दूर होती है।
- नीम के तेल की मालिश करने से चर्म रोग से निजात मिलती है
- नीम के तेल में थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर लगाने से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
- नीम की दातून दांतों में और मसूड़ों में बैक्टीरिया नहीं पनपने देते यदि प्रतिदिन नीम की दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में दो बार अवश्य करें।
- फोड़े फुंसी पर नीम की कोमल पत्तियों को साफ सिलबट्टे पर या खल बाटते पर पीस कर लेप लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं
- नीम की सिल पर पीसकर एक चम्मच रोज पीने से फोड़े फुंसी निकलना बंद हो जाते हैं।
- नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से बालों को धोने से बालों में होने वाली खुजली से छुटकारा मिलता है
- नीम की पत्ती 15 एक चम्मच मेथी 100 ग्राम नारियल का तेल और 4 इंच एलोवेरा का टुकड़ा इन सब को एक साथ पका लें और छानकर कांच की बोतल में रखें बालों प्रयोग करें बालों की हर समस्या के लिए यह तेल बहुत ही फायदेमंद होता है।
- नीम की पत्तियों को छांव में सुखा लें जब वह सुख कर बिल्कुल कुरकुरी हो जाए तो उन्हें मिक्सी कर ले या फिर रगड़ कर पाउडर बना लें और जब भी आपको फेस पैक लगाना है उसमें जरूरत के अनुसार मिलाएं और इस्तेमाल करें।


No comments:
Post a Comment