Online सखी

मनोरंजन

Add1

LightBlog

Breaking

Showing posts with label बाल कैसे स्वस्थ रखें. Show all posts
Showing posts with label बाल कैसे स्वस्थ रखें. Show all posts

Tuesday, 29 September 2020

13:15

अलसी के बीज और गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर टोनर/ make hair toner with flaxseed and Hibiscus flower

 अलसी के बीज और गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर टोनर/ make hair toner with flaxseed and Hibiscus flower



दोस्तों खूबसूरत बाल किसको नहीं चाहिए हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत हो खासकर महिलाएं, जिनकी चाहत होती है कि उनके बाल खूबसूरत, घने, लम्बे, काले ,मजबूत और मुलायम हो जिसके लिए वह बाजार में आने वाले हर तरीके के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं पर उन प्रोडक्ट में कुछ ऐसे पदार्थ भी होते हैं जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं तो आज मैं आपके साथ जो घरेलू नुस्खा है शेयर करने जा रही हूं वह है आपके बालों के लिए एक हेयर टोनर जो नेचुरल हेयर कलर का भी काम करेगा आपके बालों को घना मजबूत लंबा काला और मुलायम भी बनाएगा तो चलिए चलते हैं इसमे प्रयोग की जाने वाली अलसी का इतिहास बहुत पुराना है अलसी हर तरीके से हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हो ती है गुड़हल के फूल कई सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग किए जाते हैं तो चलिये चलते हैं इस घरेलू नुस्खे  की तरफ

 सामग्री

 चार से पांच गुड़हल के फूल 
 दो चम्मच अलसी 
 लगभग आधा गिलास पानी
इन की मात्रा आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं

 बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़हल के फूल को धूल ले और अलसी के बीज को रगड़ कर साफ़ कपड़े से साफ कर ले और थोड़ा सा पानी डालकर वह पानी फेंक दें और अलसी के बीज को  साफ कर लें।
पानी अलसी के बीज और फूलों को एक बर्तन मे उबले  चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर दो उबाल आने दे । जब पानी गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद सूती या मलमल के कपड़े से उसे छान लें गुड़हल के फूल को छानने से पहले अलग कर दें वरना छानते समय गुड़हल के फूल की पत्तियां फंसती है छाने के बाद उसमें एक चम्मच नारियल या फिर बदाम या फिर कैस्टर ऑयल मिला दे और प्रयोग करें

प्रयोग करने की विधि

 धुले हुए बालों में इस हेयर टोनर को जड़ से लेकर बाल के सिरे तक लगाएं और सूखने के बाद हल्के शैंपू से बालों को धुल लें ।



अलसी फ्लैक्सीड कहीं कहीं इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है प्रोटीन भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है साथ ही कार्बोहाइड्रेट और वसा जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसका प्रयोग करने से एग्जिमा दाद खाज खुजली धब्बे दाग त्वचा में बहुत फायदा होता है इसके सेवन से बाल स्वस्थ और चमकदार और मजबूत होते हैं



Wednesday, 27 May 2020

00:32

बालों को घना,लम्बा ,मजबूत,सुन्दर काला,रेशमी बनाए गुड़हल के तेल से/ गुडहल का तेल कैसे बनाएं / make Hibiscus oil at home

बालों को घना,लम्बा ,मजबूत,सुन्दर काला,रेशमी बनाए   गूड़हल के तेल से Hibiscus oil at home

मै इस्तमाल करती हुँ👇 देखें मेरे बाल


 
 बालों को घना लंबा मजबूत सुंदर काला बनाए गुड़हल के तेल से इस तेल में प्रयोग किए जाने वाले सभी पदार्थ प्राकृतिक है

बनाने की विधी 

गुड़हल की पत्ती 10 ,फुल 8 से 10  मेथी दाना 1 चम्मच कपूरइन की 2 गोली नारियल तेल 100 ग्राम  इन सभी चीजों को लेकर लोहे की कढ़ाई में पका लेना है और ठंडा होने के बाद एंकर कांच की शीशी में रख लेना और हफ्ते में दो बार अपने बालों में प्रयोग करें ।

 गुण👇👇👇

मेथी 
का प्रयोग किया गया है जिस में अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे बालों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं इसमें कई तरह के के विटामिन भी पाए जाते हैं जैसे कि नियासिन विटामिन K,थायमीन विटामिन A,फॉलिक एसिड और विटामिन बी 6, इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे कि सेलेनियम और जिंक मैग्निशियम  आयरन कैल्शियम आदि मेथी में इतने अधिक पोषक तत्व हैं और यह बहुत गुणकारी होते हैं जो बालों की अच्छी ग्रोथ करते हैं खराब बालों को ठीक करते हैं मेथी के दाने से डैंड्रफ भी खत्म होते हैं साथ ही बाल मजबूत होते हैं बालों में चमक और बाल मुलायम होते हैं8

गुड़हल के फूल व पत्ती
गुड़हल की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं गुड़हल के फूल व पत्तियां कई बीमारियों में सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग किए जाते हैं औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है गुड़हल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है गुड़हल के फूल कई धार्मिक कार्यों में प्रयोग किया जाता है और बहुत शुभ माना जाता है प्राचीन भारतीय आयुर्वेद में गुड़हल का इस्तेमाल बहुत सी बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता था यह कैसा पौधा है जो कई प्रजाति में पाया जाता है व प्रजाति के फूल अपने आप में बहुत सुंदर और उपयोगी हैं यह गर्म क्षेत्रों में पाए जाने वाला पौधा है गुड़हल की पत्तियां व फूल कंडीशनर का काम करते हैं बालों में चमक लाने का काम करते हैं रूसी से बचाव में भी यह काम करते हैं इसमें आयरन विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है यह हमारे सर की त्वचा को स्वस्थ करते हैं खुजली एलर्जी से भी राहत देते हैं यह बालों को असमय सफेद होने की समस्या से भी निजात दिलाते हैं इसका प्रयोग हफ्ते में एक बार जरूर करना चाहिए अन्य अवश्यक प्राकृतिक चीजों के साथ इनका प्रयोग करने से कई आश्चर्यजनक फायदे बालों पर होते हैं ताजे गुड़हल के फूलों का प्रयोग करने से बालों का रंग सुंदर होता है

कपूर
कपूर कपूर का प्रयोग करने से बालों से संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलती है पूर्व में एंटीफंगल anti inflammatory antibacterial गुण होने से बालों में किसी तरीके का कोई नुकसान नहीं होता यह बालों को ठंडा देता है और सर में पड़ी जुओं को भी मारता है

नारियल तेल
नारियल का तेल बालों से संबंधित हर समस्या के लिए एक चमत्कारी उपाय है नारियल का केरल का मुख्य खाद्य पदार्थ है केरल में नारियल का तेल नारियल का फल नारियल का पानी सभी प्रयोग किए जाते हैं नारियल के तेल में विटामिन aur nutrients Paye Jaate Hain यह सभी पोषक तत्व हमारे बालों को संपूर्ण पोषण प्रदान करते हैं नारियल तेल में पाए जाने वाले एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन बालों की जड़ों के आसपास जमा होने वाले प्रॉब्लम को हटा देता है जिससे हमारे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है

वीडियो देखने के लिए ऑनलाइन सखी यूट्यूब चैनल पर देखें।