Online सखी

मनोरंजन

Add1

LightBlog

Breaking

Thursday, 8 October 2020

10:22

छोटी छोटी मगर काम की बातें

 छोटी छोटी मगर काम की बातें

आज का समय भागदौड़ से भरा है खासकर महिलाओं के लिए जिन्हें घर भी संभालना होता है और बाहर भी संभालना होता है घर में घर के सारे काम भी करने हैं बच्चों को भी देखना है साथ ही साथ बाहर के भी काम संभालने  हैं ऑफिस भी देखना है। तो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ ऐसे काम जो हमारे समय को बचाते हैं और हमारे काम को आसान कर देते हैं तो चलिए मैं आपके साथ आज कुछ छोटी-छोटी मगर काम की बातें शेयर करती हूं

• देसी घी को अगर ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं तो उसमें चार से पांच लॉन्ग डाल कर  रखें भी खराब नहीं होगा और महक भी बरकरार रहेगी।



• यदि आप के कपड़ो में पीरियड का दाग लग जाता है तो उसे कपड़े को सादे पानी में 2 मिनट के लिए भीगा दे उसके बाद लाइव बॉय या डेटॉल साबुन लगाकर थोड़ा सा रगड़ कर छुड़ा दे दाग छूट जाएगा।



• कटलेट बनाते समय यदि कटलेट टूट रहे हैं तो उस मिश्रण में थोड़ा सा चावल का आटा मिला दें 

• हरी मटर उबालते  समय उसमें थोड़ी सी चीनी और नमक डाल दें तो मटर का हरा रंग बरकरार रहता है



• स्वादिष्ट पकौड़े बनाने के लिए बेसन मे एक या दो चम्मच रवा डाल दे तो पकड़ो का स्वाद बढ़ जाता है और वह कुरकुरे बनते हैं



• कोई भी साग बनाते समय यदि उसमें कद्दू कस किया हुआ आधा गाजर और आधा मूली मिला दिया जाए तो साग का स्वाद दोगुना हो जाता है।



• सर्दियों में अच्छी सेहत पानी के लिए 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें क्योंकि पानी की कमी से त्वचा नाक गले में ड्राइनेस आ जाती है



• सब्जी में यदि नमक ज्यादा हो जाए तो थोड़ी-सी चीनी डाल दें या आलू को छीलकर चाकू से गोदकर डाल दें या फिर आटे की छोटी-छोटी लोइया बना कर डाल दें नमक बैलेंस हो। यदि वेज सब्जी में नमक तेज हो जाए तो थोड़ा सा बेसन भूनकर सब्जी में मिला दे इससे नमक भी सही हो जाएगा और आप की सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा ।


• पके हुए केले जल्दी खराब ना हो इसके लिए उन्हें एक डोरी से बांधकर हवादार जगह पर टांग दें इससे केले खराब नहीं होंगे।



• हरी मिर्च के डंठल तोड़कर बाहर या फ्रिज में कहीं भी रखिए तो वह लंबे समय तक चलते हैं सूखते नहीं है।




• यदि चीनी में चीटियां हैं तो चीनी के डिब्बे में तीन से चार लॉन्ग डाल दीजिए चीटियां नहीं लगेगी।





• यदि शहद की शुद्धता जानी है तो शहद को पानी में डालने से वह तली में बैठ जाता है और नकली शहद पानी में ऊपर ही रहता है

• अगर आपके पास कुछ पुरानी चूड़ियां पड़ी हैं जिन का सेट पूरा नहीं है उन चूड़ियों को अलग-अलग कलर में लेकर मल्टी कलर में पहन सकती हैं यह चूड़ियां हर ड्रेस पर अच्छी लगती हैं


यदि काली मिर्च पहचानी हो कि वह असली है या नकली तो पानी में डालिए असली काली मिर्च के दाने तली में बैठ जाएंगे और पपीते के बीज ऊपर तैरने लगेंगे।




Sunday, 4 October 2020

20:52

जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं/ sunday special

 संडे स्पेशल


जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं।




 



दरवाजे की घंटी बजती है और अमृता जाकर दरवाजा खोलती है सागर बिल्कुल थका हारा ऑफिस से आते हैं कमरे के अंदर आते ही सागर धाम से सोफे पर गिर जाता है अमृत पूछती है क्या हुआ सागर
सागर - कुछ नहीं बस थक गया हूं पूरे बदन में दर्द हो रहा है
अमृता - परेशान हो जाती है कल भी आप कह रहे थे कि आपके पूरे शरीर में दर्द हो रहा है
सागर- तुम कब आई हो
अमृता- बस 15 मिनट हुआ है आए हुए मुझे, अमृता तुरंत किचन में जाती है और सागर के लिए कॉफी बनाती है दोनों कॉफी पीते हैं बातचीत करते हैं सागर आराम करने के लिए कमरे में चला जाता है और अमृता रोज की तरह अपने कामों में लग जाती है। जल्दी-जल्दी शाम के खाने की तैयारी करती है और फिर खाना तैयार होने के बाद अमृता सागर को आवाज देती है खाना तैयार है चलिए खाना खा लीजिए
सागर बिस्तर पर लेटा हुआ था
अमृता आकर उसका माथा छूती है बुखार तो नहीं है तुम्हें लगता है अंदरूनी हरारत है हां यार कभी-कभी बदन बहुत दर्द होता है थोड़ा मालिश कर दो सागर ने कहा ,अभी अमृता किचन से निकली ही थी की भागी भागी किचन में गई और सरसों का तेल गर्म करके लेकर आई और सागर की पीठ और कमर पर कंधों पर मालिश करना शुरू कर दिया मालिश से आराम मिलते हैं सागर कब नींद में डूब गया उसे पता ही नहीं चला अमृता सागर की मालिश कर रही थी और किसी सोच में डूब गई जब वो थक जाती थी जरा सी भी थकान होती थी मम्मी तुरंत उसके पैरों की मालिश करती थी। लेकिन अब, अब तो उसे अपने लिए सोचने और करने का समय ही नहीं मिलता मन ही मन सोचती है कि जो दर्द तुम्हें कभी-कभी होता है वो दर्द मैं हर रोज सहती हूं।


औरत की यही जिंदगी है परिवार में कोई बीमार हूं तो उसकी सेवा करो लेकिन जब वह खुद बीमार होती है तो उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं होता तब उसे अपने लिए भी खुद करना होता है और परिवार के लिए तो रोज का काम है।

Thursday, 1 October 2020

10:46

नीम एक फायदे अनेक

 नीम एक फायदे अनेक




नीम के पेड़ के फायदे कौन नहीं जानता है नीम की पत्ती, नीम के फल, नीम की जड़, नीम की छाल हर तरह से एक हकीम की तरह काम करते हैं इनका प्रयोग घरेलू नुस्खा में 100% कारगर होता है मेडिकल साइंस भी नीम का प्रयोग करती है नीम के गुणों का बखान करना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है।

 नीम में संक्रामक रोगों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। फोड़े फुंसी, दाद - खाज खुजली आदि में यह कारगर होता है। नीम का उपयोग अचूक रामबाण की तरह कारगर होता है। तो चलिए आज आपको ऐसे ही नीम के कुछ गुणकारी प्रयोग बताती हूं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ।

  • नीम के पत्तों को धुलकर पानी में उबालकर पानी छान लें  इस पानी से चेहरा धो लें तो मुंहासे दूर होते हैं।
  • नीम के पत्ते कीड़ों को मारने का काम करते हैं इसके पत्तों को अनाज और कपड़ों में रखा जा सकता है इनका प्रयोग करने से अनाज में कीड़े नहीं पड़ते और कपड़ों में दुर्गंध नहीं आती
  • नीम की चार से पांच ताजी पत्तियां इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं।
  • नीम की चार से पांच कोमल पत्ते प्रतिदिन चबाकर खाने से खून साफ होता है और लगातार निकलने वाले फोड़े फुंसी से निजात मिलती है साथ ही मुख की दुर्गंध भी दूर होती है।
  • नीम के तेल की मालिश करने से चर्म रोग से निजात मिलती है
  • नीम के तेल में  थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर लगाने से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
  • नीम की दातून दांतों में और मसूड़ों में बैक्टीरिया नहीं पनपने देते यदि प्रतिदिन नीम की दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में दो बार अवश्य करें।
  • फोड़े फुंसी पर नीम की कोमल पत्तियों को साफ सिलबट्टे पर या खल बाटते पर पीस कर लेप लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं
  • नीम की सिल पर पीसकर एक चम्मच रोज पीने से  फोड़े फुंसी निकलना बंद हो जाते हैं।
  • नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से बालों को धोने से बालों में होने वाली खुजली से छुटकारा मिलता है
  • नीम की पत्ती 15 एक चम्मच मेथी 100 ग्राम नारियल का तेल और 4 इंच एलोवेरा का टुकड़ा  इन सब को एक साथ पका लें और छानकर कांच की बोतल में रखें बालों प्रयोग करें  बालों की हर समस्या के लिए यह तेल बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • नीम की पत्तियों को छांव में सुखा लें जब वह सुख कर बिल्कुल कुरकुरी हो जाए तो उन्हें मिक्सी कर ले या फिर  रगड़ कर पाउडर बना लें और जब भी आपको फेस पैक लगाना है उसमें जरूरत के अनुसार मिलाएं और इस्तेमाल करें।
तो दोस्तों इस तरीके से नीम एक फायदे अनेक काम  करती है ।